Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधदलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणो ने किया कोतवाली का घेराव,...

दलित की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणो ने किया कोतवाली का घेराव, हत्या किए जाने की आरोप

रुड़की: बेलडा गांव में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज रुड़की में मित्तल टेंट हाउस के यहां काम करता है। रात को है बाइक से अपने काम करके गांव जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने गोबर से लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर रखी थी, इसे हटाने को लेकर जब कहा गया तो उस पर सरियों से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया और बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे। ग्रामीणों कहना है की इसके पीछे गांव के कुछ दबंग लोग हैं। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगी रही। पुलिस ने गोबर लदी ट्राली भी कब्जे में ली है। कोतवाली में भीड़ बढ़ने पर आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। एएसपी निहारिका तोमर भीड़ को समझाने का प्रयास करती रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments