Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeअपराधखाई में गिरी कार,एक की मौत,तीन घायल

खाई में गिरी कार,एक की मौत,तीन घायल

श्रीनगर: कोतवाली श्रीनगर को सुबह कंट्रोल रूम पौड़ी से भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल और एसडीआरएफ के घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मंगलवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक कार भैंस कोट गांव के पास पानी की टंकी के निकट सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई है। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की चारों लोग खिरसू से हादसे में मारे गए मृतक चालक के बर्थडे पार्टी से आ रहे थे। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments