Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeअपराधबेलड़ा गांव में युवक की मौत प्रकरणः पुलिस ने किया बवाल करने...

बेलड़ा गांव में युवक की मौत प्रकरणः पुलिस ने किया बवाल करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज,13 गिरफ्तार

रुड़की: बेलड़ा गांव में युवक की मौत के मामले और उसके बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा युवक की मौत के मामले में दर्ज किया है ।जिसमें एक नामजद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को पुलिस के साए में मृतक पंकज का अंतिम संस्‍कार कर दिया गया।

वहीं बवाल और पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन और मुकदमे दर्ज किए हैं। जिनमें कई नामजद समेत करीब सात सौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही बवाल करने में शामिल रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रविवार की रात बेलड़ा गांव निवासी पंकज का शव गांव के पास ही संदिग्ध हालत में मिला था। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली का घेराव किया था तथा एक नामजद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस इसे हादसा मान रही थी। इसे लेकर नौ घंटे तक ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया था

इसके बाद शव लेकर कोतवाली आ रहे ग्रामीणों से पुलिस की जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई थी। उस समय तो मामला टल गया था, लेकिन जब पुलिस गांव के पास पहुंची तो भीड़ ने पुलिस पर हमला कर पथराव कर दिया था, जिसमें दो इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इसके बाद पुलिस पर गांव के अंदर भी पथराव किया गया था। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई थी और मौके पर बवाल कर रहे 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में चार मुकदमे दर्ज किए हैं।
पहला मुकदमा मृतक पंकज के पिता नेत्रपाल की तरफ से अमन के खिलाफ किया गया है। वहीं तीन अन्य मुकदमे भी बवालियो पर दर्ज किए गए हैं। जिनमें नगर निगम पुल पर पुलिस से हाथापाई करने, हरिद्वार हाईवे पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास पुलिस पर पथराव करने तथा गांव में पथराव करने के मामले में पुलिस ने 26 नामजद समेत सात सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को चिन्हित कर इनकी धरपकड़ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments