Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपेपर लीक प्रकरणः मुख्य आरोपी केन्द्रपाल के घर ईडी की छापेमारी

पेपर लीक प्रकरणः मुख्य आरोपी केन्द्रपाल के घर ईडी की छापेमारी

–दून और जसपुर में भी पहुची टीम

देहरादून :उत्तराखण्ड पेपर लीक मामले में मंगलवार को ईडी द्वारा बिजनौर के धामपुर में मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी की गयी है। छापेमारी की इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है वहीं ईडी द्वारा मुख्य आरोपी की पत्नी को लेकर बैंक के खाते व लाकर खंगाले जा रहे है।

बता दें कि एसटीएफ द्वारा उत्तराखण्ड पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की ईडी से सम्पत्ति जांच की मांग की गयी थी। इस पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ईडी द्वारा मंगलवार को स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इस प्रकरण के मुख्य आरोपी केन्द्रपाल के धामपुर स्थित घर पर छापेमारी की गयी है। बताया जा रहा है कि टीम मुख्य आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा में पहुंची और बैंक अंकाउट व लाकर की जांच की गयी।

विदित हो कि 2021 में उत्तराखण्ड में हुए पेपर लीक मामले में धामपुर निवासी केन्द्रपाल की मुख्य भूमिका थी। केन्द्रपाल तभी से देहरादून जेल में बंद है। आरोप है कि केन्द्रपाल ने पेपर लीक कराने के बदले मोटी रकम कमायी थीं। जिस पर एसटीएफ द्वारा उसकी व उसके सहयोगियों की सम्पत्ति की जांच की मांग ईडी से की गयी थी। इस मामले में धामपुर निवासी सहारनपुर के जल संस्थान में कार्यरत जेई ललित राज शर्मा भी देहरादून की जेल में बंद है। ललित राज के घर पर ही अभ्यर्थियों को परीक्षा करायी गयी थी। इधर देहरादून के दशमेश विहार में ईडी टीम पहुंची है। बता दें कि आरोपित हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी दशमेश विहार में है।

उधर पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की।
बतादें कि सितंबर 2022 में एसटीएफ ने जसपुर के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में भी तीन आयुर्वेदिक और पैरामेडिकल कॉलेज हैं। उसने पेपर को गाजियाबाद के फ्लैलट में हल कराकर अभ्यर्थियों को मुहैया कराए थे।

आरोपित न्यायालय के आदेश पर इस समय जेल में बंद है। टीम ने मंगलवार प्रातः करीब 6 बजे उसके निवास पर पहुंचकर सम्पत्ति की जांच की व परिजनों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त की। समाचार लिखे जाने तक टीम आठ घंटे से पूछताछ व अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments