Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचे दून

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग कार्यक्रम मे शिरकत करने पहुंचे दून

देहरादून: एक कार्यक्रम में शिरकत करने पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को देहरादून पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की हार के कारणों पर विचार रखे।

सहवाग ने भारतीय टीम की हार को लेकर कहा कि विश्व टेस्ट चैपियनशिप में आर अश्विन को न खिलाना बड़ी भूल थी। अश्विन विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं। आस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को टीम में शामिल किया और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच में जल्दबाजी की। 30-35 रनों पर बल्लेबाजों ने विकेट गवां दिए।

वीरेंद्र सहवाग ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनने के निर्णय को सही बताया। कहा कि उस वक्त मौसम के मिजाज को देखते हुए रोहित शर्मा ने यह निर्णय लिया था। बल्लेबाजी पर सहवाग ने कहा कि शुभमन गिल का फेल होना चिंता का विषय नहीं है। हर मैच में रन बनाने की उम्मीद करना बेइमानी है। शुभमन अनुभव के साथ और बेहतर हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments