Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सीएम धामी से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में किये जा रहे कारगर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। किसान प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, इसे राज्य में बढ़ावा मिलना चाहिए।

गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय में तेजी से वृद्धि हो रही है। विज्ञान आधारित कृषि पर अधिक बल दिया जा रहा है। प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में भी प्राकृतिक खेती को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि व उद्यान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल से राजेन्द्र सिंह मलिक, अशोक बालियान, सलवेन्द्र सिंह कलसी, धर्मेन्द्र मलिक व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments