Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसागैस सिलेंडर से भरे ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, चालक ने भागकर...

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट, चालक ने भागकर बचाई जान

टिहरी: श्रीनगर-टिहरी मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलेंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलेंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर अपनी जान बचाई।

ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments