Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने रिवर राफ्टिंग पर आगामी 31 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी यह तिथि निर्धारित नहीं है, उम्मीद है कि अब 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू हो सकेगी।

गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भटृ ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके कारण यहां रिवर राफ्टिंग पर रोक लगाई गई है। इस समय रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।

उन्होने बताया कि राफ्टिंग पर रोक लगने से अब इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को दो महीने इंतजार करना होगा। गंगा में जलस्तर और बहाव कम होने पर 1 सितंबर को फिर से राफ्टिंग शुरू होगी। इसके बाद नियमित तौर पर इसका संचालन किया जाएगा।

साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए राफ्टिंग के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद यदि किसी को भी गंगा में राफ्टिंग करते हुए या कराते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments