Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeहादसाबस में लगी आग, जिन्दा जले 26 यात्री

बस में लगी आग, जिन्दा जले 26 यात्री

महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले में बीती रात सड़क हादसे में बस में आग लग गयी| इस हादसे में 26 यात्री जिंदा जल गए। यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि वह और कुछ अन्य लोग बस की पिछली खिड़की तोड़कर बाहर निकले, जिससे उनकी जान बच गई।

यात्री ने बताया कि ‘बस का टायर फट गया था और हादसे का शिकार होते ही बस में आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। मैं और मेरे साथ बैठे एक अन्य यात्री ने किसी तरह बस की पिछली खिड़की को तोड़ा और बाहर निकल गए।’ 

व्यक्ति ने बताया कि ‘पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं थी। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद 4-5 लोग जलती बस से बाहर आने में सफल रहे थे लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके।’ हादसे में बचे एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने बस से बाहर आकर सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहनों से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी अपना वाहन नहीं रोका।

एक स्थानीय ने बताया कि ‘पिंपलखुटा के इस रूट पर कई हादसे होते हैं। हमें मदद के लिये बुलाया गया तो हम मौके पर पहुंचे लेकिन यहां का मंजर खौफनाक था। बस के भीतर मौजूद लोग खिड़की तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। हमने देखा कि लोग जिंदा जल गए…आग इतनी भीषण थी कि हम कुछ नहीं कर सके। हम रो रहे थे।’ 

चश्मदीद ने बताया कि हाइवे से गुजर रहे वाहन अगर रुकते तो कई लोगों की जान बच सकती थी। हादसे में घायल हुए आठ लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। हादसे के समय बस में 33 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों की जलकर मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बांयी तरफ पलटी, जिसकी वजह से उसका दरवाजा नीचे आ गया और बस में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे के बाद बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर फैल गया, जिससे बस में आग लग गई। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments