Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधवन तस्कर को मारपीट कर हिरासत से छुड़ाने के दो आरोपी गिरफ्तार,...

वन तस्कर को मारपीट कर हिरासत से छुड़ाने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी

रूद्रपुर: वन विभाग की टीम के साथ मारपीट कर वन तस्कर को छुड़ाने के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार बीती 26 जून को मलकीत सिह (पुत्र कृष्णपाल सिह निवासी पीपलिया शक्ति फार्म थाना सितारगंज जिला उधमसिह नगर) हाल वन रक्षक वन विभाग चैकी शहदौरा बरा थाना पुलभटृा द्वारा शहदौरा जंगल से वन उपज लकड़ी की तस्करी करने वाले दो लोगो को बाइक सहित रोका था जिसमे एक व्यक्ति नन्हे खान बाइक व लकड़ी का गठ्ठा छोडकर भाग गया था| जबकि वन विभाग की टीम द्वारा गुड्डू खान को बाइक व लकड़ी के गठ्ठे सहित पकड़ कर चैकी लाया गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान चैकी पर भागा हुआ नन्हे खान उर्फ राज खान अपने साथ शहदौरा के पूर्व प्रधान लाल खान व उसके बेटे सोहेल खान को लाठी डण्डो से लैस होकर पहुंचा और वन कर्मियों से मारपीट कर गुड्डू खान को छुडाकर ले गया।

मामले मे वनकर्मी मलकीत द्वारा थाना पुलभटृा में आरोपी गुड्डू खान पुत्र अबरार खान, लाल खान पुत्र चांद खान, सोहेल खान पुत्र लाल खान व राज खान उर्फ नन्हे खान पुत्र चांद खान निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभटृा के खिलाफ विभाग की चैकी में आकर वनकर्मियों के साथ लाठी डण्डो से मारपीट कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना तथा वन चैकी में गिरफ्तार आरोपी गुड्डू खान को छुडाकर ले जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी गुड्डू खान उर्फ आरिफ पुत्र अबरार खान व राज खान उर्फ नन्हे खान पुत्र चांद खान निवासी अलीनगर को बीती शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में दो आरोपी लाल खान व सोहेल खान फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों ने अपनी अंतरिम जमानत हेतु उच्च न्यायालय नैनीताल में स्टे हेतु अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments