Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसाअनियंत्रित मार्शन वाहन ट्रक में घुसा,दो की मौत,14 घायल

अनियंत्रित मार्शन वाहन ट्रक में घुसा,दो की मौत,14 घायल

 सितारगंज: देर रात मजदूरों को लेकर नेपाल के जगरकोट और हिमाचल जा रहा सवारियां ढोने वाला मार्शल वाहन पीलीभीत रोड में ट्रक में जा घुसा। हादसे में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार देर रात करीब ढाई बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। जबकि 14 यात्री चोटिल हुए हैं।

रात करीब ढाई बजे 24 यात्री सवारियां ढोने वाले मार्शल वाहन एचआर 68बी 6048 में सवार होकर नेपाल के जगरकोट, देहल्क से हिमाचल के कुल्लू मनाली व लेह लद्दाख जा रहे थे। यूपी बॉर्डर में बनी राज्य की सरकडा चैकी पार कर मजदूरों से भरा वाहन जैसे ही पीलीभीत रोड के ग्राम नकटपुरा मलपुरी के पास पहुंचते ही वहन बेकाबू होकर सड़क में खड़े ट्रक यूके06 सीबी 5907 में जा घुसा। भीषण हादसा होने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। तत्काल हादसे की सूचना पुलिस के 112 नंबर पर दी गई। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर डैमेज हो चुके मार्शल वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला।

घायलों को आपातकालीन वाहन से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने आठ वर्षीय महादेव पुत्र जमक, 17 वर्षीय पारस पुत्र सुनील को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने रतन कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।

हादसे में सोभी राम पुत्र सत्यपाल, शिव शंकर पुत्र श्री कृष्णा, सुनील पुत्र शेती राम, लक्ष्मी पत्नी सुनील, जोगना पत्नी बेगल, कमल पुत्र गंगाराम, शोभित पुत्र अमल, जय बहादुर पुत्र बद्री बहादुर, जमक पुत्र भरौना, झलक बहादुर पुत्र संतोष, रतन कुमारी पत्नी जनक, सोबीन पुत्र सदोह, ममता पुत्री सुनील, करण पुत्र कोमानी समेत 14 घायल यात्रियों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments