Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदरोगा पर बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

दरोगा पर बाइक चढ़ाने का आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार, मचा हड़कंप

रुद्रपुर: दरोगा पर बाइक चढ़ाने वाला एक आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसका जिला अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था। उसके फरार होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल उसकी तलाश में जुट गई है।

मंगलवार रात चेन स्नेचिंक की दो घटनाओं के बाद पुलिस ने बाइकर्स गिरोह की धर पकड़ने के लिए सिडकुल चैक के पास घेराबंदी कर दी थी। पुलिस घेराबंदी देख कर बेखौफ बाइकर्स ने दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक चढ़ा जान से मारने का प्रयास किया था।

बाइक चढ़ने से दरोगा मोहन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही बाइकर्स भी बाइक गिर जाने पर घायल हो गए थे। घायल आरोपितों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा था।

गुरुवार सुबह पुलिस कर्मी को नींद आ गयी और दूसरा बाथरूम में ब्रश करने के लिए गया था। इसी दौरान मौका पाकर संजू (पुत्र प्रेम सिंह निवासी ट्रांजिट कैम्प) हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। उसके फरार होने पर हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश का भागने का रूट खंगालना शुरू कर दिया। साथ ही रुद्रपुर में लगे सीसीटीवी भी पुलिस की अलग अलग टीम ने खंगलने शुरू कर दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments