Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डशराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मियों सहित चार संस्पैंड

शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मियों सहित चार संस्पैंड

हरिद्वार: कांवड़ मेला शुरू होने के बाद जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारी पल-पल की खबरों का जाएजा ले रहे है। लगातार व्यवस्थाओं का जाएजा लिया जा रहा है। ड्यूटी में लापरवाही करने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो पुलिसकर्मी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। जबकि दो लगातार ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन ने एसएसपी अजय सिंह की रिपोर्ट पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

कांवड़ मेले में पुलिस से जुड़ी व्यवस्थाओं के निरीक्षण पर आए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन ने हरकी पैड़ी सहित मुख्य जगहों पर पहुंचकर। एसएसपी अजय सिंह को आवश्यक जानकारी दी और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों की कारगुजारी से एडीजी को अवगत कराया। जिस पर एडीजी ने इन सभी चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए।

सस्पेंड होने वाले पुलिसकर्मियों में आरटीसी देहरादून में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और देहरादून में ही तैनात अपर उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, पिथौरागढ़ से ड्यूटी पर आए कांस्टेबल भुवन पांडे और हरिद्वार में ही तैनात कांस्टेबल प्रवेश चैहान शामिल हैं।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल योगेश कुमार और अपर उप निरीक्षक प्रवेश कुमार लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे। जबकि भुवन पांडे और प्रवेश चैहान शराब पीकर ड्यूटी करते पाए गए थे। एसएसपी ने बताया कि अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments