Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसागंगनहर में गिरकर दो कांवड़िये लापता, तलाश जारी

गंगनहर में गिरकर दो कांवड़िये लापता, तलाश जारी

हरिद्वार: गंगनहर में गिरकर दो कांवड़िए लापता हो गए। पुलिस ने जल पुलिस के मदद से लापता कांवड़ियों को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लक्की (निवासी मीठापुर बदरपुर दिल्ली) जो अपने दोस्त नितिन (पुत्र अजय) के साथ हरिद्वार से कावड़ लेकर रूड़की नगर निगम पुल के आगे नहर के किनारे बनी पटरी पर सो रहा था अचानक नीचे लुढ़क कर नहर में डूब गया। पुलिस व आस पास के लोगों द्वारा उसको बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

वहीं शिवम (पुत्र चंद्र बहादुर निवासी कालका गोविंदपुरी नवजीवन कैंप दिल्ली) जो अपने दोस्त दीपक (पुत्र अमर सिंह), संन्नी (पुत्र रामदयाल), संजय (पुत्र वेदराम), वरुण (पुत्र विकी), अर्जुन (पुत्र जंग बहादुर) के साथ हरिद्वार से कावड़ लेकर रुड़की पहुंचे तो रूड़की नगर निगम पुल के आगे नहर के किनारे बनी पटरी पर बैठकर चाय पी रहा था जो अचानक चाये पीते नीचे गिरकर नहर में डूब गया।

पुलिस व आस पास के लोगों द्वारा उसे बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन नहीं बचा पाए। बहरहाल जल पुलिस दोनो कांवडियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं दोनो लापता कांवड़ियों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments