Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeहादसागंगा में समाया यात्री वाहन, तीन शव बरामद, तीन लापता

गंगा में समाया यात्री वाहन, तीन शव बरामद, तीन लापता

देहरादून :रविवार अलसुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स (यूके 02 टीए 0763) मालाकुंठी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर कर गंगा में समा गई। घटना तब हुई जब पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद वाहन खाई में गिर गया।

बताया जा रहा है कि सभी लोग केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे|और अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं। वाहन में चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे। खाई से पांच यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। छह यात्री लापता हुए। जिनमें से एसडीआरएफ की टीम में शामिल डीप डाइवर ने गंगा से तीन शव बरामद किए हैं। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।रविवार की अल सुबह करीब तीन बजे चैकी ब्यासी,थाना मुनिकीरेती पर सूचना मिली कि एक मैक्स उत्तराखंड नंबर की जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही थी, गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा में समा गई है

इन यात्रियों में बिजेंदर 46 वर्ष पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली, आकाश 22 वर्ष पुत्र तेज सिंह, प्रदीप कुमार 27 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह,निवासी शाहपुर पंजाब, रोशन कुमार 25 वर्ष पुत्र सुबोध निवासी नालंदा बिहार, कल्याणी (25 वर्ष) पत्नी रवि राय निवासी गांव बोदम, राजम, मंडलम, विजय नगर, हैदराबाद आंध्र प्रदेश शामिल हैं। घायलों को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां से प्रदीप और आकाश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य तीन लोग को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। जहां इनकी हालत स्थिर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments