Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधभारी मात्रा में अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

भारी मात्रा में अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

उधमसिंहनगर: नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने डेढ़ किलो से अधिक अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कल देर शाम थाना खटीमा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी के लिए आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बिज्टी रोड़ मजगमी तिराहा चैकी मझौला क्षेत्र में एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो कार सवार तीन लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक किलो 758 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ में उन्होने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार अवस्थी पुत्र रामबहादुर निवासी सण्डाखास थाना निगोही शाहजहापुर उत्तर प्रदेश, पंकज शुक्ला पुत्र विनोद कुमार शुक्ला निवासी आंमा वुजुर्ग ढका घनश्याम थाना बण्डा शाहजहापुर व हरीश कुमार पुत्र नन्हे लाल निवासी ग्राम भिण्डारा थाना न्यूरिया पीलीभीत (उ.प्र.) बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है। बरामद अफीम की कीमत 14 लाख रूपये आंकी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments