Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसाकार में लगी आग, चार जिंदा जले दूसरे वाहन से टकराने पर...

कार में लगी आग, चार जिंदा जले दूसरे वाहन से टकराने पर हुआ हादसा

देहरादून: सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में मंगलवार को चुनहेटी गांव के पास अंबाला हरिद्वार हाईवे पर एक कार में आग लगने से कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए।  भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिद्वार निवासी उमेश गोयल और अमरीश जिंदल रिश्ते में जीजा साले बताए जा रहे है।

घटना के मुताबिक उमेश गोयल की साली की सास का निधन हो गया था। जिसके लिए चारों उमेश गोयल (70) और उनकी पत्नी सुनीता गोयल (65) व अमरीश जिंदल (55) और उनकी पत्नी गीता जिंदल (50) जगाधरी यमुनानगर में अंतिम संस्कार में जाने के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।

चारों की मौत से हरिद्वार में उनके घर 96 वसंत विहार ज्वालापुर में मातम परसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार सहारनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग घटना के बाद से सहमे हुए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुबह घर से निकले चारों लोग फिर वापस ही नहीं पहुंचेंगे। घरों के आस-पास सन्नाटा पसरा है।  बताया जा रहा है कि वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान पीछे से ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें तुरंत आग लग गई।

आग लगते ही कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इसके बाद देखते ही देखते चंद मिनटों में ही कार पूरी तरह जल गई। लोगों ने तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

आग इतनी भीषण थी कि उन्हें कार से बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और चारों अंदर ही जिंदा जल गए। इसके बाद शवों को कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments