Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डनदी में फंसी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

नदी में फंसी बस, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

हरिद्वार: हरिद्वार बिजनौर मार्ग पर शनिवार सुबह 70 सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस  उफनाई  कोटा नदी में फंस गई। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की ओर से  रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

उत्तर प्रदेश के रूपड़िया से एक बस हरिद्वार आ रही थी। बस में 70 सवारियां सवार थीं। बस हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर उत्तर प्रदेश की सीमा में कोटावाली नदी में फंस गई। नदी के बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोगों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।  पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने नदी से बाहर आने पर राहत की सांस ली। लोगों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन से नदी से बाहर खींच लाया गया।

श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान में सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है। जेसीबी में बैठाकर सवारियों को बाहर निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments