Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभूस्खलन से चार मकान जमींदोज, सात मवेशी जिंदा दफन

भूस्खलन से चार मकान जमींदोज, सात मवेशी जिंदा दफन

टिहरी: दूरस्थ कोट गांव में भारी मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन हो गया| जिसके चलते चार मकान मलबे की चपेट में आ गये। घटना में दो मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए और दो घरों के छत में मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सात मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए। समय रहते लोगों ने  भागकर अपनी जान बचाई।

टिहरी जिले के घनसाली में मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से चार आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए| हादसे में गोपाल लाल और नंदलाल के सात मवेशी मलबे में जिंदा दफन हो गए। परिजनों ने किसी तरह घरों से निकल कर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही आपदा राहत और बचाव दल सहित प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटा गया। राजस्व उपनिक्षक गब्बर सिंह ने बताया कि गोपाल लाल, देवदास व दो और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।

घर  मलबे में दबने से  कमरे के अंदर बंधे सात पालतू पशुओं की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सुंदर सिंह, उम्मेद सिंह के घर भी मलबे की चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सामाजिक संगठनों सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने  शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments