Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधवन मार्ग पर पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी

वन मार्ग पर पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी

कोटद्वार: कोटद्वार रेंज के अंतर्गत घराट-मुंडला वन मार्ग पर एक पूर्व सैनिक का शव संदेहास्पद परिस्थतियों में मिला। मृतक की मौत का कारण कीटनाशक पदार्थ का सेवन बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घराट-मुंडला वन मार्ग पर गुज्जरों के डेरे के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था में पड़ा नजर आया। डेरे में रहने वाले गुज्जर परिवारों ने इस संबंध में वन विभाग को सूचित किया। इसी बीच अचेत व्यक्ति का मोबाइल फोन बजने लगा। एक गुज्जर ने मोबाइल फोन रिसीव किया व व्यक्ति के स्वजनों को उनके घेरे के पास बेहोश होने के संबंध में सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे व अचेत पड़े ग्राम मुंडला निवासी चंद्रमोहन सिंह (उम्र 67 पुत्र पंचम सिंह) को बेस चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर गुरुवार को मृतक चंद्रमोहन की पत्नी गया देवी ने अपने पति चंद्रमोहन की मौत के लिए अपनी बहू को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में गया देवी का कहना है कि उनकी बहू ने घरेलू हिंसा का वाद दायर किया हुआ है, जिसे लेकर उनके पति डिप्रेशन में थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments