Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20...

मासूम को मिला न्याय, अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा

रुड़की: दो साल पहले छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने अभियुक्त को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। 

बता दें, कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की छह साल की बच्ची 23 अक्टूबर 2021 को एक डेयरी पर दूध लेने गई थी। इस दौरान वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की घंटों तक तलाश की तब परिजनों ने देखा कि पास के गांव का व्यक्ति बच्ची को बाइक से नीचे उतारकर भागने का प्रयास कर रहा है। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान बच्ची ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। शासकीय अधिवक्ता विवेक कुश ने बताया कि यह मामला अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान की कोर्ट में विचाराधीन था।

इस मामले में कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया है। कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा और 75000 का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये प्रतिकार के रूप में देने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments