Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधवाहन की टक्कर से डाक कावंरिये की मौत

वाहन की टक्कर से डाक कावंरिये की मौत

रुद्रपुर: हरिद्वार से पावन गंगाजल लेकर लौट रहे एक डाक कावंरिये की दोराहा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस के द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी यहां आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया।

कांवडिये की मौत से उसके साथी कांवरियों में शोक व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को बहेड़ी से 22 डाक कांवरियों का एक जत्था पावन गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था।

बीती रात सभी शिव भक्त पैदल वापिस लौट रहे थे। दोराहा के समीप उन्होंने अपने एक साथी ग्राम सीकरी बहेड़ी निवासी 28 वर्षीय अजय पाल पुत्र नत्थूलाल कों सडक किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़ा देखा। उसे इस हालत में देख साथियों में हडकम्प मच गया।

उन्होंने  पुलिस तथा अजय के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर धाायल अजय को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोर से टक्कर मारी है।  

मृतक के परिजन भी यहां आ पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक  चार भाईयों तथा दो बहिनों में सबसे छोटा था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments