Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिनूह हिंसा को लेकर बजंरग दल का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

नूह हिंसा को लेकर बजंरग दल का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

देहरादून: हरियाणा के मेवात जिले के नूह में हुई हिंसा के दौरान बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों की हत्या के विरोध में बुधवार को विश्व हिन्दु परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

राष्ट्रपति को प्रेषित किये गये ज्ञापन में बजंरग दल ने कहा कि बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जेहादियों ने भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं| जिसमें सैकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।

इस दौरान दो होमगार्ड की मृत्यु हुई है| तीर्थयात्री व बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं| इस तरह की घटनाएँ समाज के लिए घातक है और हम इसकी निंदनीय है। विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल आपके माध्यम से सरकार से यह माँग करता है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर सभी दोषियों को कठोर दंड दिया जाए| जिससे कोई भी जिहादी इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिम्मत न करे और मृतकों के परिवार वालों को उचित सहायता प्रदान करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments