Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड8 लाख से अधिक लाभार्थी ने 'आयुष्मान' से लिया मुफ्त उपचार

8 लाख से अधिक लाभार्थी ने ‘आयुष्मान’ से लिया मुफ्त उपचार

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

डा. आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना की पहुंच आम जन तक दिनों दिन बढ़ रही है। अभी तक 51.44 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और 8.28 लाख से अधिक लाभार्थी योजना के तहत मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा पर सरकार द्वारा 15 अरब से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है।

गौरतलब है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जनकृजन तक पहुंचाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिरकण की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत 102 सरकारी तथा 139 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के आखिरी छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए समयकृसमय पर अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फलस्वरूप अभी तक 51 लाख 44 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। योजना की बेहतरी के लिए सरकार की ओर से भी निर्देशित किया जा रहा है।

आयुष्मान के तहत मुफ्त उपचार सेवा में 1554 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय की जा चुकी है। प्रदेश में आयुष्मान योजना का लाभ जनकृजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में है। सुविधा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की त्वरित समीक्षा कर योजना अधिक गतिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments