Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिहरियाणा हिंसा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

हरियाणा हिंसा को लेकर विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार: हरियाणा के मेवात में श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में चंद्राचार्य चैक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिहाद का पुतला फूंका।

आक्रोश प्रदर्शन में अनुज वालिया प्रांत संयोजक बजरंग दल ने कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। लगभग 20-25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसाई गई।

सौरभ चैहान प्रांत बलोपासना प्रमुख बजरंग दल ने आरोप लगाया कि इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं। उनके भड़काने के कारण दंगे होते हैं और हमले होते हैं। नवीन तेश्वर प्रांत सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल ने कहा कि मौलवी किसी भी बहाने से दंगा भड़काने की कोशिश करते हैं।

इस दौरान एकत्र कार्यकर्ताओं ने हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए क्रूर हमले और इस्लामिक जिहादी क्रूरता के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर इस्लामिक जिहाद का पुतला जलाया। इसके साथ ही मांग की कि इस हमले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं। उन सबके परिवारों को एक करोड़ रुपये दिये जाए।

बजरंग दल ने मांग करी कि जो घायलो को 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं, उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए। इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक-एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से जीवेंद्र तोमर जिला संयोजक बजरंग दल, अमित मुल्तानिया, रोहित शास्त्री, शिवम बिष्ट, अंगद सक्सेना, अक्षय शर्मा, अतुल चैहान, गोपाल भारद्वाज, कार्तिक दिवाकर, बबलेश चैहान के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments