Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसासेल्फी लेने के चक्कर में नदी बह गई छात्रा

सेल्फी लेने के चक्कर में नदी बह गई छात्रा

देहरादून: मुरादाबाद से घूमने सहस्रधारा आई मेडिकल की छात्रा सेल्फी लेते वक्त नदी में बह गई। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

छात्रा यहां अपने एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। उसकी मौत के बाद साथी बदहवास हालत में है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रा का नाम स्वाति जैन (20) पुत्री पुनीत जैन निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर है।

वह तीर्थांकर महावीर विवि मुरादाबाद में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। अपने दोस्त देवराज सिंह निवासी यमुना विहार, दिल्ली के साथ ट्रेन से देहरादून आई थी। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने स्कूटर रेंट पर लिया और सहस्रधारा घूमने निकल गए।

दोपहर करीब ढाई बजे दोनों सहस्रधारा के ऊपरी छोर पर नहा रहे थे। यहां स्वाति एक पत्थर पर चढ़कर अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी के तेज बहाव में बह गई। देवराज और अन्य लोगों ने शोर मचाया तो वहां भीड़ लग गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments