Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराध50 लाख से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

50 लाख से अधिक की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

रुद्रपुर: जनपद में नशे के सौदागरों पर कार्रवाई के लिए चलाया जा रहा अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 लाख से अधिक कीमती स्मैक सहित बरेली का तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया।

एसपी काशीपुर अभय सिंह के निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस ढेला पुल के पास चैकिंग कर रही थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम अमरुद्दीन अंसारी (निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज जिला बरेली, यूपी) बताया। पुलिस ने उसके पास से 502.20 ग्राम अवैध स्मैक तथा 15 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि उसी के क्षेत्र की रेशमा जो पहले से ही स्मैक के कारोबार में लिप्त है और वह कई बार बरेली और काशीपुर आदि स्थानों से स्मैक के मामले में जेल जा चुकी है। ‌रुपयों के लालच में आसपास के स्मैक तस्करों बुला कर थाना कुंडा को महंगे दामों पर बेचता था।

एसएसपी ने बताया कि नशे के सौदागरों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है। एसएसपी ने टीम को दो हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा करते हुए पीठ थपथपाई। इस दौरान एसपी काशीपुर अभय सिंह,सीओ वंदना वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

एसपी काशीपुर के मुताबिक गिरफ्तार स्मैक तस्कर की इस कारोबार में उसकी पत्नी भी करती हैं। पुलिस को पूछताछ में कई और भी नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी जल्दी गिरफ्तारी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments