Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री गणेश जोशी से काश्तकारों ने की मुलाकात

कृषि मंत्री गणेश जोशी से काश्तकारों ने की मुलाकात

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल के रामगढ़ और धारी के सेब काश्तकारों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेब के सी-ग्रेड के सेब को रुपये 20 तथा बी-ग्रेड को रुपये 40 और ए-ग्रेड के सेब को रुपये 60 कम से कम समर्थन मूल्य करने की मांग की। किसानों ने कहा अभी वर्तमान में सी- ग्रेड की फसल का समर्थन मूल्य 12 रुपए  है। उन्होंने कहा हमारे सेब के ए, बी और सी ग्रेडों के सेब को किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। मंत्री ने बैठक में उपस्थित कृषि महानिदेशक को मामले में  कार्यवाही के निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मिशन बागवानी के निदेशक और मण्डी परिषद के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने इस संबंध में किसानों को आ रही समस्या का अधिकारियों को रास्ता खोजने और एक शीघ्र रणनीति बनाने के निर्देश भी दिए ताकि भविष्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। मंत्री ने कहा किसानों के कल्याण ओर उनकी आजीविका को बढ़ाने के लिए धामी सरकार संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर बैठक में भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान, बागवानी मिशन के निदेशक आरके सिंह, देहरादून मण्डी समिति के सचिव विजय थपलियाल, जिला पंचायत कलमेश बिष्ट, प्रधान गणेश गौड,किसान चंदन, किसान सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments