Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिरिलीज से पहले ही विवादों में ओएमजी- 2

रिलीज से पहले ही विवादों में ओएमजी- 2

-भड़के हरिद्वार के साधु-संत, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग

हरिद्वार: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी-2 को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ओएमजी-2 रिलीज से पहले हरिद्वार के साधु-संतों ने फिल्म का विरोध तेज कर दिया है। साधु-संतों ने ओएमजी-2 फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। साधु संत ओएमजी-2 पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने ओएमजी-2 पर बोलते हुए कहा हमारे द्वारा कई फिल्मों का विरोध किया गया। इसमें वे फिल्में हैं जिसमें हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा हमारे विरोध के कारण वह फिल्में हिट भी हो गई। इसके बाद भी हम गलत फिल्मों का विरोध करते हैं। कहा अब हमारे द्वारा किसी फिल्म को लेकर विरोध नहीं किया जाएगा। न ही इसे लेकर बयानबाजी की जाएगी। उन्होंने कहा भगवान अब खुद ही इन एक्ट्रेस और निर्माताओं पर अपना कहर बरसाएगा।

विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने ओएमजी-2 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा नोट छापने और अपने पैसे बनाने के लिए देवी देवताओं का अपमान करना और फिल्म बनाना एक चलन सा बन गया है। ओएमजी-2 का भी एक सीन वायरल हो रहा है। जिसमें भगवान बनकर अक्षय कुमार आशीर्वाद दे रहे हैं। दुकानदार आशीर्वाद नहीं पैसे मांग रहा है। इस तरह के सीन दिखा कर भगवान और हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने कहा लगातार फिल्म जगत के माध्यम से हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जानबूझकर हिंदुओं की आस्था से जुड़े सीन फिल्म में डाले जाते हैं। कॉन्ट्रोवर्सी की जाती है। उन्होंने सेंसर बोर्ड और गृह मंत्रालय से ओएमजी-2 फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments