Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्ड'मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा:...

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत सभी चौकियों पर लहराएगा तिरंगा: पुलिस महानिदेशक

देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने ’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ अभियान व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में परिक्षेत्र व जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना चैकियों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाये जाने के आदेश जारी किए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि समस्त जनपद प्रभारियां द्वारा हेट स्पीच के मामलों में उच्चतम न्यायालय के दिशाकृनिर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाए। इनका स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाए| साथ ही भूकृमाफियाओं, ड्रग्स माफियाओं, नौकरी लगाने, विदेश भेजने एवं चिट फंड आदि के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अर्न्तगत अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति कुर्क करने के लिए 01 अगस्त 2023 से ’ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए समस्त जनपद प्रभारियों को विशेष निर्देश दिये गये। स्वतंत्रता दिवस के परिपेक्ष्य में अतिरित्तफ सतर्कता बरतने, होटल, बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन में चेकिंग/फिस्किंग अभियान चलाने व संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ’मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उत्तराखण्ड पुलिस की सभी इकाईयां मिलकर जनपद स्तर पर विशेष मार्च का अयोजन करें और अमृत काल के पंचप्रण की शपथ ली जाए साथ ही ’हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक थाना, चैकी, कार्यालयों एवं अपने घरों में तिरंगा लगाएं और आम जन को भी जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। परिसरों में नगर निगमध्नगर पालिका से समन्वय कर समयकृसमय पर फॉगिंग कराएं।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments