Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद

देहरादून। शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से उनके आश्रम में पहुंचकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशीर्वाद लिया और साथ ही उन्होंने आश्रम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में भी भाग लिया। आजकल आजकल पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं।
        इस अवसर पर शंकराचार्य महाराज ने कहा कि गणेश जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड में ग्राम विकास और कृषि विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग तेजी से कार्य कर रहा है कैबिनेट मंत्री के रूप में  गणेश जोशी के कार्य  सराहनीय है। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न योजना के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा हो रहा है और सैनिक कल्याण मंत्री ने जिस तरह से सैन्यधाम के निर्माण में युद्ध स्तर पर कार्य किया है वह सराहनीय है
         कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शंकराचार्य का आशीर्वाद और उनकी सलाह हमें अपने कर्तव्य का बोध कराती है और उनके आशीर्वाद से हम विभिन्न कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने पुरुषोत्तम मास के बारे में कहा कि इस मास में श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments