Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को मौसम विज्ञान केन्द्र के क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने निदेशक से वर्तमान में मानसून से संबंधित विभिन्न जानकारियों के बारे में चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा समय-समय पर मौसम परिवर्तन, चेतावनी और मौसम पूर्वानुमान जारी कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान द्वारा जारी चेतावनी के आधार पर आम जनमानस पूर्व तैयारी व सतर्कता बरतते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के परिपेक्ष्य में मौसम का सही पूर्वानुमान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौसम का सही पूर्वानुमान हमें तैयारी करने का समय देता है। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए हमारी तैयारियां और तत्परता उसी अनुरूप होना जरूरी है। उन्होंने मौसम विज्ञान द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments