Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रेस क्लब में फोटो एक्जिबिशन आयोजित

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रेस क्लब में फोटो एक्जिबिशन आयोजित

-मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित किया

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं उत्तराखण्ड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित फोटो एक्जिबिशन एवं कंपीटिशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
     काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरा में कैद किया है। दुनिया में ऐसे कई फोटोग्राफर्स है, जिन्होंने इस कला को अपना पेशा बना लिया है वो अपने कैमरे से बेहतरीन तस्वीरें खींच कर लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। उन्होंने कहा फोटोग्राफी और कुछ नहीं बल्कि लोगों के लिए अपनी हुनर दिखाने का एक मौका है जो लोग अपनी बात शब्दों के जरिए बयां नहीं कर पाते उनके लिए फोटोग्राफी कई बार बहुत अच्छा विकल्प बन जाता है। मंत्री ने कहा यह दिन न केवल उन लोगों की स्मृति से जुड़ा है,जिन्होंने इस क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया बल्कि फोटोग्राफी के प्रति उत्सुक लोगों को अपने कौशल को दिखाने के लिए प्रेरित करने वाला दिवस भी हैं। उन्होंने कहा फोटोग्राफी के इतिहास में 19 अगस्त 2010 का दिन बहुत बड़ा माना जाता इस दिन पहली डिजिटल फोटो गैलरी प्रकाशित की गई थी।
    मंत्री ने कहा विश्व भर में प्रसिद्ध हुई इस गैलरी में 250 से अधिक फोटो ग्राफर ने अपने कला हुनर को दिखाया था। उन्होंने कहा आज हमें जो सुविधाएं उपलब्ध है उनका महत्व उनकी कमी में ही समझ सकते हैं। छवियां, वीडियोज और फोटोग्राफी ने इंसानों के बीच की दूरियों को पाटने में बड़ी भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा आज के फोटोग्राफी के जमाने ने विश्व के कोने कोने में बैठे व्यक्ति का परिचय हमसे करवाया है। मंत्री ने कहा मानव इतिहास और संस्कृति को समझने में फोटोग्राफ्स की अहम भूमिका रही हैं। आज फोटोग्राफी एक शौक से बढ़कर उद्योग के रूप में विकसित हो रहा हैं, हजारों लाखों लोग इस क्षेत्र में रोजगार पा रहे हैं। कार्यक्रम में दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालय के  प्रतिभागी छात्रों को पुरुस्कार वितरित किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यक्रम में लगी फोटो प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री विकास गुसाईं, उत्तराखंड न्यूज कैमरामेन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बर्थवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments