Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचमोली: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद

चमोली: टैया पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद

चमोली: रविवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग टैया पुल के पास मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। हाईवे के बंद होने के बाद दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बीआरओ के द्वारा हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा आने से हाईवे बार-बार बंद हो रहा है।

इसके अलावा शनिवार को भी तोताघाटी में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से करीब 16 घंटे बंद रहा था। इस दौरान वाहन चालकों सहित चारधाम यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों और अन्य लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। हाईवे बंद होने से क्षेत्र में दूध, समाचारपत्र, सब्जी व अन्य जरूरी वस्तुएं समय पर नहीं पहुंच पाई। वहीं भल्लेगांव के पास भी भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया था जिसे शाम तक ही सुचारू किया जा सका।

देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच तोताघाटी में शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हाईवे पर बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरा जिससे दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि द्वारा मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया जिसके बाद दोपहर साढ़े 12 तक यहां यातायात सुचारु हो सका। छोटे वाहन किसी तरह निकल पाए लेकिन बड़े वाहन मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। तोताघाटी में यातायात बहाल होने के बाद देवप्रयाग से 12 किमी आगे श्रीनगर मार्ग पर भल्लेगांव के समीप फिर से हाईवे पर भारी मलबा गिरने से आवाजाही बंद हो गई जो शाम चार बजे तक हटाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments