Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव 23 अगस्त को

गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव 23 अगस्त को

देहरादून। हिंदी साहित्य जगत के शशि गोस्वामी तुलसी दास की 526 वीं जयंती के उपलक्ष में नरसिंह कृपा धाम एवम ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, पंजी. के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे से स्थानीय नगर निगम के टाउन हाल में तुलसी दास जयंती समारोह का परंपरागत आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी आज उत्तरांचल प्रेस कलब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समारोह के संयोजक आचार्य शशिकांत दूबे ने देते हुए बताया कि “एक शाम तुलसी के नाम” इस कार्यक्रम में महान संत गोस्वामी तुलसी दास जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर संतो द्वारा उद्बोधन, नगर के कवियों द्वारा काव्य पाठ, राष्ट्र व समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “तुलसी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष एस एन उपाध्याय ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता श्री श्री 108 महंत कृष्ण गिरि जी महाराज, टपकेश्वर महादेव मंदिर, जी करेंगे। समारोह में राज्य सभा सांसद  नरेश बंसल  मुख्य अतिथि, महापौर सुनील उनियाल गामा जी विशिष्ठ अतिथि होंगे। मुख्य उद्बबोधन एवम आशीर्वचन श्री 1008 श्री महा मंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, ईश्वर आश्रम, शीशम झाड़ी ऋषिकेश का रहेगा। इस अवसर पर नगर के सम्मानित गणमान्य जन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में एस एन उपाध्याय, अध्यक्ष, एस पी पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा नरेश तिवारी, डा. वीडी शर्मा, प्रवक्ता, नरसिंह कृपा धाम में संस्थापक आचार्य शशिकांत दूबे आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments