Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने बड़कोट के उपराडी गांव में सेब के बगीचों का...

मंत्री जोशी ने बड़कोट के उपराडी गांव में सेब के बगीचों का निरीक्षण किया

बड़कोट। एक दिवसीय दौरा जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़कोट में एप्पल मिशन के अंतर्गत बड़कोट के उपराडी गांव में सेब बागवान कन्हैया डोभाल तथा संजय डोभाल के उद्यान का निरीक्षण किया।गौरतलब है कि एप्पल मिशन के अंतर्गत बागवान संजय डोभाल ने रूट स्टॉक के 250 सेब पेड़ लगाए है।
    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा सरकार ने प्रदेश में अति सघन बागवानी द्वारा अगले 8 वर्षों में प्रदेश में सेब के व्यवसाय को रु. 200 करोड़ से बढ़ाकर रु. 2000 करोड़ करने के लिए रु. 808.79 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सेब बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त पौध उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और उस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री ने कहा जब राज वर्ष 2025 में हम अपने उत्पाद को दुगना करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा  नई पॉलिसी के लिए भी किसानों के सुझाव भी सम्मिलित किए गए है।
   उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के संकल्प को सार्थक करने के लिए  उद्यान विभाग द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना के बजट में कई गुना वृद्धि करते हुए अति सघन/सघन सेब बागानों की स्थापना कृषकों के प्रक्षेत्रों पर करते हुए उन्हें 80 प्रतिशत राजसहायता से लाभान्वित किया एजा रहा है। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग, उद्योग विभाग व सहकारिता के सामन्जस्य से सी०एस०आर० फण्ड के अन्तर्गत भी इसी तर्ज पर सेब की अति सघन बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 500 बागानों की स्थापना की जायेगी। मंत्री ने कहा किसानों की आजविका में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल,मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रोंटा, मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह, उद्यान अधिकारी तिवारी, कृषि अधिकारी एस एस वर्मा सहित कई किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments