Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री सुबोध उनियाल ने ब्लाॅक सभागार डोईवाला में जनता की समस्याएं सुनीं

मंत्री सुबोध उनियाल ने ब्लाॅक सभागार डोईवाला में जनता की समस्याएं सुनीं

देहरादून। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल सरकार जनता के द्वार ‘‘हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश’’ एवं ‘हमारा संकल्प भयमुक्त समाज’ के तहत कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को ब्लाक सभागार डोईवाला में जनता की समस्याएं सुनीं। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता के साथ ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बाढ़ सुरक्षा,सड़क मार्ग सुधारीकरण,सीमांकन,जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षात्मक उपाय से सम्बंधित अनेक समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया गया। कैबिनेट मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क,बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी एवं वन विभाग को भौतिक सत्यापन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से प्रभावी रोकथाम के लिए बायो फेंसिंग का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के साथ ही वन विभाग की टीम को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
वन,भाषा,निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में आज अधिकांश समस्याएं वन,सिंचाई,लघु सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत,शिक्षा आदि विभागों को लेकर रही। अधिकांश समस्याओं का अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को सम्बंधित विभागों को हस्तांतरित की गई और तय समय के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने
कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं का निराकरण उनके द्वार पर ही कर रही है। तथा जनता की समस्याओं का निराकरण के साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित किया जा रहा है।
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में 150 से अधिक समस्याएं दर्ज हुई। जिसमें बडोवाला में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाने,जोगीवाला का सीमांकन किए जाने,सांग व जाखन नदी का चेनेलाइजेशन करने,हाथियों को आबादी क्षेत्र से भगाने एवं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख समस्याएं सामने आयी। इसी तरह भोगपुर में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की गई। दुधली गांव को पुलिस क्षेत्राधिकार क्लेमनटाउन में विलय करने की मांग की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वंचित दुधली गांव के पात्र पांच लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि आवंटित करने की भी मांग की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में पानी, बिजली,सोलर लाइट लगाने,सिंचाई नहर आदि समस्याओं के बारे में अनेक समस्यांए फरियादियों द्वारा उजागर की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृज भूषण गैरोला, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल,पूर्व राज्य मंत्री श्री बोहरा,मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments