Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने ली जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

सीडीओ ने ली जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने एफएचटीसी के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटिरिंग हर घर जल प्रमाणीकरण के अवशेष कार्यों को अगली बैठक से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि लम्बित कार्यों वाली डिविजन को नोटिस प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यय का माहवार लक्ष्य निर्धारित करते तथा समीक्षा करने के निर्देश देते हुए व्यय न करने वाली डिविजनों को नोटिस प्रेषित करने को कहा। उन्होंने पीडब्लूएस जीओ टैगिंग की प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए। सामुदायिक अंशदान की न्यून प्रगति पर जिला पंचायतीराज अधिकारी को समन्वय करते हुए प्रगति बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगबाड़ी एवं स्कूलों के अवशेष प्रमाणीकरण कार्यों को अगली बैठक से पूर्व करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षक अभियन्ता नमित रमोला, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, सहित पेयजल निगम एवं जल संस्थान, शिक्षा, बाल विकास विभाग आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments