Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में मतदाता और विकास के प्रति दिवंगत नेता राम दास का...

बागेश्वर में मतदाता और विकास के प्रति दिवंगत नेता राम दास का अपमान कर रहे कांग्रेसी: चौहान

-हरिद्वार और अल्मोड़ा सहित प्रदेश भर मे छल कर चुके है पूर्व सीएम

देहरादून। भाजपा ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बागेश्वर की जनता को छलने वाले बयान को मतदाताओं और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय रामदास के प्रति उनकी भावनाओं का अपमान बताया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान ने हरीश रावत समेत कांग्रेस नेताओं के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी जिसमे उन्होने 17 साल से बागेश्वर की जनता के छले जाने की बात कही है । उन्होंने कहा कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद रावत का विधानसभा में अपना नुमाइंदा चुनने को लेकर स्थानीय जनता के विवेक और क्षमता पर सवाल खड़ा करना निंदनीय है । उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे समझना होगा कि छल बार बार नही हो सकता है। बागेश्वर की महान जनता ने स्वर्गीय चंदन रामदास के विकास कार्यों और समर्पण को देखा और महसूस किया है। यही वजह है कि उनका एक नही लगातार चार-चार बार आजीवन अपना आशीर्वाद स्वर्गीय रामदास को दिया है। ऐसे में रावत और कांग्रेस के अन्य नेताओं का यह कहना कि जनता लोकतंत्र के महायज्ञ में लगातार छली जाती रही, न केवल उनका साथ ही स्वर्गीय रामदास के प्रति जनभावनाओं का भी अपमान है ।श्री चौहान ने रावत पर तंज कसते हुए कहा कि छल वह है जो जनता से उन्होंने हरिद्वार , लालकुआं, अल्मोड़ा नैनीताल लोकसभा सीट पर किया । यही कारण है कि प्रदेश की महान जनता उन्हे एक बार के बाद ही भांप जाती है और लगातार चुनावों में नकारती है । उन्होंने जोर देते हुए कहा, बागेश्वर की जनता स्वर्गीय रामदास के प्रति अटूट विश्वास के चलते उन्हें आजीवन विजयश्री दिलाती रही है । वो बखूबी देख और समझ रही है कि स्वर्गीय रामदास की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कांग्रेस उन्हे छलने का प्रयास कर रही है। लेकिन बागेश्वर के बुद्धिमान मतदाता उन्हे सबक सिखाते हुए विकास की अपनी सोच पर रिकॉर्ड संख्या में मुहर लगाने वाली है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments