Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएचसी नौगांव में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया

सीएचसी नौगांव में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया

देहरादून। उत्तरकाशी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बालक और दो बालिकाएं हैं। महिला का यह दूसरा प्रसव था। जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्टरों ने महिला सहित तीनों बच्चों को डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर कर दिया है।
दरगाण गांव की सुनिधि पत्नी सुमन सीएचसी नौगांव में प्रसव के लिए आई थी। बताया जा रहा है कि महिला के पास न तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और न ही प्रसव संबंधी किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ न होने के बावजूद नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने महिला का सफल प्रसव किया है। निशा ने कहा कि यह मेरे जीवन का पहला अनुभव है जिसे रिस्क उठाकर पूरा किया गया है। महिला ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुंची थी कि उसे रेफर करना किसी खतरे से कम नही था। महिला को प्रसव से पहले रेफर करते तो वह रास्ते में बच्चों को जन्म दे देती जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था। महिला ने भर्ती होने के आधा घंटे बाद बच्चों को जन्म दे दिया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. रफि अहमद क्षेत्र में तीन बच्चों का एक साथ जन्म देने वाली यह पहली घटना है। एक साथ तीन बच्चों को जन्म देने पर रक्तस्राव ज्यादा होने की संभावना रहती है जिससे महिला की जान को खतरा हो सकता है। तीनों बच्चों का वजन भी कम था। आगे के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments