Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपुरानी पेंशन बहाली को लेकर पांच सितंबर से शुरू होगी रथयात्रा

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पांच सितंबर से शुरू होगी रथयात्रा

हल्द्वानी: अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर से देशभर में रथ यात्रा शुरू हो रही है। यह जानकारी राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने दी।

उन्होंने बताया कि रथ यात्रा 19 सितंबर को हल्द्वानी पहुंचेगी। इस दौरान नैनीताल व यूएसनगर के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पुरजोर तरीके से उठाने की अपील की है।

बताया कि रथयात्रा की तैयारियों को लेकर आठ सितंबर को ब्लॉक, नगर व जिला इकाई की बैठक बुलाई गई है। बैठक भीमताल स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में होगी। उन्होंने संघ पदाधिकारियों से लंबित समस्याएं कल सोमवार तक संकलित कर उपलब्ध कराने को कहा है ताकि बैठक के एजेंडे में इन्हें शामिल किया जा सके।

इधर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी व कोषाध्यक्ष मदनमोहन बिष्टड्ढ ने भी शिक्षकों से रथयात्रा को सफल बनाने का आह्वड्ढान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments