Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधायक निधि योजना के तहत लगाए गए केएसबी सबमर्सिबल पंप सेट

विधायक निधि योजना के तहत लगाए गए केएसबी सबमर्सिबल पंप सेट

कोटद्वार: कोटद्वार  में विधायक निधि योजना के तहत अपने सबमर्सिबल पंप सेट स्थापित किए। हाल ही में कोटद्वार की विधायक रितु खंडूरी भूषण ने माना कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल आपूर्ति एक बड़ी समस्या है। जल आपूर्ति के मुद्दे के लिए उन्होंने उत्तराखंड जल संस्थान से संपर्क किया और पाया कि बोरवेल पंपों में नियमित मरम्मत, रखरखाव संबंधी समस्याएं हैं और ज्यादातर खराब स्थिति में हैं, जिससे जल आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही है।

कोटद्वार के शहरी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में निरबाधित रूप से जल आपूर्ति करने के उद्देश्य से, उन्होंने उत्तराखंड जल संस्थान के साथ विधायक निधि -2022-23 का उपयोग कर ख़राब पंप सेटों को उच्च गुणवंता और कम बिजली खपत वाले केएसबी सबमर्सिबल पंप सेट से बदलने का निर्णय लिया, जो कि केएसबी के अधिकृत डीलर-सुप्रा इलेक्ट्रिकल्स, देहरादून के द्वारा सप्लाई किए गए।

उद्घाटन समारोह में कोटद्वार विधायक रितु खंडूरी भूषण, कोटद्वार डीएम आशीष चैहान और जल संस्थान के ईई अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य उपस्थिति रहे। कोटद्वार की जनता की उपस्थिति में केएसबी के नए उच्च गुणवंता और कम बिजली खपत वाले सबमर्सिबल पंप सेट का पारंपरिक पूजा समारोह हुआ।

इस बारे में केएसबी लिमिटेड के सेल्स मार्केटिंग वाईस प्रेसिडेंट फारूख भथेना ने कहा कि केएसबी लिमिटेड पूरे भारत में जन समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव और एनेर्जी सेविंग वाटर सोल्यूशन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस प्रोजेक्ट में रितु खंडूरी भूषण के विजन और नेतृत्व की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि केएसबी सबमर्सिबल पंपसेट कोटद्वार के लोगों के लिए विश्वसनीय और सस्टेनेबल वाटर सप्लाई करने में सफल हो पाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments