Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समीक्षा की

मंत्री जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की समीक्षा की

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की सड़को से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के लेकर समीक्षा बैठक की।
     बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गाे के निर्माण कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सीएम घोषणा के तहत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री  ने बार्लाेगंज-चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, शीतला माता मंदिर, मोटीधार-मसराना मार्ग सहित कई स्थानों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अतिरिक्त मंत्री ने आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द किया जाए। इस अवसर पर ईई जितेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments