Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड42वां नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर 1 से 8 अक्टूबर तक लगेगा

42वां नेत्र जाँच एवं ऑपरेशन शिविर 1 से 8 अक्टूबर तक लगेगा

देहरादून। उत्तराखंड की चिरपरिचित एवं सम्म्मनित संस्था दून सिख वेलफेयर सोसायटी अपना 42वां नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर 1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक महन्त इन्द्रेश हॉस्पिटल के सहयोग से लगायेगी। इस सम्बन्ध में आजीवन सदस्यों के साथ एक आम सभा गुरु नानक निवास सुभाष रोड में आयोजित की गयी जिसमें सबको अवगत कराया गया कि रविवार, 1 अक्टूबर को डोईवाला गुरुद्वारा लंगर हाल मे प्रातरू 10 बजे से 1.00 बजे तक आँखों की जाँच एवँ मंगलवार, बुधवार 3 एवँ 4 अक्टूबर को देहरादून में प्रातरू 9.00 बजे से 1.00 बजे तक जाँच शिविर लगेगा। जाँच में मोतिया बिन्द एवँ अन्य ऑपेरशन योग्य रोगियों के ठहरने, खाने एवँ दवाओं की व्यवस्था निःशुल्क होगी जब तक उन्हें इन्द्रेश हॉस्पिटल की प्रतिदिन के क्षमता अनुसार प्रतिदिन भेजा जायेगा। ऑपेरशन के पश्चात सभी रोगी हॉस्पिटल से घर चले जायेंगे। रविवार 8 अक्टूबर को गुरुनानक निवास के बरातघर में समापन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
   आजीवन सदस्यों ने 42 वर्ष से सफल नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिये संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह चावला एवँ कार्यकारिणी सदस्यों की प्रशंसा की वही सुझाव में शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य करने का सुझाव दिया। सभी ने तन, मन एवँ धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। सभा मे अध्यक्ष जेएस जस्सल ने अवगत कराया कि नेत्र चिकित्सा शिविर के संयोजक इंदरजीत सिंह एवँ समन्यवक सचिव के के अरोड़ा है। सभा मे पूर्व अध्यक्ष जी एस जस्सल, अमरजीत सिंह भाटिया, गुरजीत सिंह, जेसी शर्मा, अर्जुन दास भारद्वाज ने सम्बोधित किया एवँ अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments