Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डअसम रायफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया

असम रायफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया

पिथौरागढ़। असम रायफल्स के पूर्व सैनिकों ने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौपकर असम रायफल्स को उपनल के माध्यम से सेवायोजित करने का अनुरोध किया।
पिथौरागढ़ के वन विश्राम गृह में हुए भेट के दौरान असम रायफल्स के पूर्व सैनिक और संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि उपनल के माध्यम से असम रायफल्स के पूर्व सैनिकों को सेवायोजित नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनने के बाद दूरभाष पर उपनल के एमडी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री ने दूरभाष पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस विषयक अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिक कल्याण मंत्री ने असम रायफल्स के प्रतिनिधिमण्डल को यह भी अवगत कराया कि 2018 के बाद सरकार ने असम रायफल्स के दो शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार में नियुक्ति दी है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रा पंत, असम रायफल्स के राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह बिष्ट, मदन सिंह, हेमंत सिंह, शंकर सिंह मेहता, दामोदर, गणेश दत्त नगरकोटी, हरीश तिवारी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments