Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपरमार्थ निकेतन पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

ऋषिकेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर है। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान देवभूमि के दर्शन को आ गए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे थे। मंगलवार का दिन उन्होंने यहां होटल तथा गंगा के तट पर एकांत में बिताया।
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम शिवराज देवभूमि पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चैहान तथा कार्तिक सिंह चैहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। अभी वह परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ कुटिया में मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments