Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कार्यभार ग्रहण...

ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कार्यभार ग्रहण किया

देहरादून। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने उपाध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान श्री भट्ट ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना और राज्य के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य है।
मंगलवार को देहरादून स्थित कार्यालय में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के व्यवस्थाओं और भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिए जाने की बात कही। श्री भट्ट ने कहा कि विषम भौगोलिक स्थिति वाले प्रदेश में पहाड़ों की ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कैसे तेजी आए और अंतिम व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा व्यवस्था का लाभ मिले इसके लिए वह भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सुनीता टम्टा, अपर निदेशक भागीरथी जंगपांगी, संयुक्त सहायक निदेशक डॉक्टर  तुहिन, सहायक निदेशक बीएस नेगी और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,
प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, काशीपुर जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी कौतुभानंद जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, राज्य मंत्री रमेश गड़िया, ज्योति गैरोला, कैलाश पंत, मधु भट्ट, देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, जिला प्रभारी पुष्कर काला, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments