Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत 03 करोड रू0 की...

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’ के अन्तर्गत 03 करोड रू0 की स्वीकृति प्रदान की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत 03 करोड रू0 की स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि निदेशक अल्प संख्यक कल्याण विभाग को उपलब्ध करायी गई है। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद पिथौरागढ के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु  01 करोड  की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ की विधानसभा क्षेत्र धारचूला में विर्थी फॉल से खलिया टॉप, होकरा बालचन्द कुंड, खलिया से हीरामणि, दालीगाड से थाला एवं सैणराथी से थाला तक ट्रैकिंग रूट के निर्माण के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 01 करोड, जनपद पिथौरागढ के खडकोट स्थित आवासीय बस्ती के समीप निकासी नाली एवं पिथौरागढ चण्डाक व जी.जी.आई.सी. खडकोट आन्तरिक मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किये जाने हेतु 93 लाख 27 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
     मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अंतर्गत नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 व 06 के आन्तरिक मार्गों में कराये गये निर्माण कार्यों हेतु 56 लाख 68 हजार, जनपद हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र रानीपुर के अन्तर्गत नगर पालिका शिवाालिकनगर के नवोदय नगर कालोनी में सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण हेतु 23 लाख 32 हजार, नगर पालिका शिवाालिकनगर के नेहरू नगर कॉलोनी के सी.सी द्वारा सड़क निर्माण किये जाने हेतु 23 लाख 34 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) सिम्‍मलचैड़ में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की मरम्मत कार्य हेतु 60 लाख 14 हजार की धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments