Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य मे फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न...

राज्य मे फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना सरकार की प्राथमिकताः सीएम  

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी़हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है।
मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों की फिल्म पॉलिसी का भी अध्ययन कर अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत और प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊंनी, गढवाली एवं जौनसारी फिल्मों, वैबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सबसीडी स्वीकृत की गई है। इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में उत्तराखण्ड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। आने वाले वर्षो में और अधिक फिल्मों  का निर्माण उत्तराखण्ड में होने से होटल व्यवसायी के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।
 कॉमेडी पर आधारित काफल वेबसीरीज उत्तराखंड के विभिन्न किरदारों को लेकर बनाई जा रही है। काफल एक प्रयास है पुनः उत्तराखंड से उत्तराखंडवासियों को जोड़ने का। वेबसीरिज में 150 स्थानीय कलाकार जुड़े है, साथ ही पहाड़ के संगीत, खूबसूरती को शो के जरिए विश्व को दिखाया जायेगा। काफल वेबसीरीज में दिव्येंदु शर्मा, मुक्ति मोहन, विनय पाठक, कुशा कपिला सहित अनेक कलाकार शामिल है। प्रेम मिस्त्री के कुशल निर्देशन में इस समूह में आयुषि, हेमंत पांडे और इश्तियाक खान जैसे कलाकार भी शामिल है। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पीएन मीणा के साथ ही काफल वेबसीराज के किरदार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments