Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराध12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

12 लाख की चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखण्ड एसटीएफ ने 12 लाख की चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका है। आरोपी प्रदेश के मैदानी जनपदों में पिछले कई वर्षो से चरस की सप्लाई कर रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय से एसटीएफ की टीम को सूचना मिल रही थी कि कुंमाऊ मंडल में एक नशा तस्कर सक्रिय है। जो पहाड़ों से चरस लाकर उसे राज्य के मैदानी जिलों में सप्लाई  करता है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए जब एसटीएफ टीम द्वारा जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम द्वारा बीती रात चंपावत के थाना देवीधुरा क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 2 किलो 479 ग्राम चरस बरामद की गयी।

गिरफ्तार आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग थाना खन्सयु जनपद नैनीताल बताया। आरोपी ने बताया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना देवीधुरा, जनपद चंपावत में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments